विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

बिरसा डिजिटल कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 जुलाई तक गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बिरसा डिजिटल कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 जुलाई तक गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

 

जामताड़ा। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा डिजिटल कृषि जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों और गांवों का भ्रमण करते हुए किसानों को नवीन कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगा।

 

जिला प्रशासन के अनुसार यह विशेष अभियान 15 जुलाई तक पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार संचालित होगा। प्रत्येक पड़ाव पर किसान गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां किसानों को कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, अनुदान योजनाएं, मिलेट मिशन, अल-नीनो के प्रभाव से निपटने की कृषि तैयारियों सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान कर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि डिजिटल कृषि रथ का उद्देश्य कृषि संबंधी नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाना है, ताकि किसान आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी किसानों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

और पढ़ें