विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

 

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मतदाता सूची के प्रारूप और एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची का सत्यापन कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें डुप्लीकेट या एकाधिक प्रविष्टि वाले मतदाता, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित, लापता या अनुपस्थित मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने वाले व्यक्तियों से संबंधित मामलों की समीक्षा की जाएगी।

 

बैठक में अब तक प्राप्त प्रपत्र-6, 6ए, 7 एवं 8 की भी समीक्षा होगी। साथ ही 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों से प्रपत्र-6 प्राप्त कर दावा एवं आपत्ति अवधि में उनके निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे बैठक के बाद तत्काल प्रपत्र जमा कराने की अपील की जाएगी।

 

बैठक की कार्यवाही तैयार कर ECINet पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में केवल पात्र भारतीय नागरिकों को ही शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें