विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धतला में शत-प्रतिशत उपस्थिति, पोषण वाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धतला में शत-प्रतिशत उपस्थिति, पोषण वाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

कुंडहित/जामताड़ा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय धतला में बुधवार को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय में नियमित पठन-पाठन के साथ अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सकारात्मक माहौल देखने को मिला। शिक्षकों के सतत प्रयास और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

विद्यालय परिसर में विकसित की गई पोषण वाटिका भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां आम, नीम सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित हो रही है। पोषण वाटिका के माध्यम से बच्चों को पौधों के महत्व और पोषण संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्रनाथ घोष, शिक्षक साधन हाजिरी एवं सोमनाथ खां ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन लगभग 100 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि के कारण विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण लगातार बेहतर हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

और पढ़ें