विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा: उपायुक्त ने सालुका स्थित 5000 एमटी क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: उपायुक्त ने सालुका स्थित 5000 एमटी क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को नाला प्रखंड के सालुका स्थित सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित 5000 एमटी क्षमता वाले स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडारण क्षमता, वर्तमान में सुरक्षित रखे गए कृषि उत्पादों, साफ-सफाई, शीत श्रृंखला के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों और प्रबंधन कर्मियों को नियमित निगरानी तथा बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के किसान इस कोल्ड स्टोरेज का लाभ उठाकर अपने कृषि उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। किसानों को भंडारण शुल्क में छूट भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लैम्पसों एवं अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक किसानों को कोल्ड स्टोरेज की सुविधा के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके।

 

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में 4000 एमटी आलू भंडारण की क्षमता है, जिसमें वर्तमान में 1152 एमटी आलू सुरक्षित रखा गया है। महुआ के लिए 800 एमटी क्षमता में 56 एमटी महुआ संग्रहित है, जबकि 200 एमटी क्षमता का फल भंडारण अनुभाग अगले माह से शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, बीसीओ कुणाल कुमार, प्रबंधन कर्मी अरहम जैन तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें