स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जुलाई तक 1.52 लाख मईया सम्मान और 1.05 लाख पेंशनधारियों के खातों में राशि हस्तांतरित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद जुलाई माह तक लाभुकों के बैंक खातों में सम्मान एवं पेंशन राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग कयूम अंसारी ने जानकारी दी कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन के उपरांत कुल 1,52,741 लाभुकों को जुलाई 2026 तक की सम्मान राशि PFMS/DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

इसी प्रकार सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 1,05,360 लाभुकों को जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि APBS/PFMS के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,326, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,826, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 तथा स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,919 लाभुक शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी पात्र एवं योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें