चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा जनता दरबार में 45 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में 45 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 

जनता दरबार में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी बंटवारा, दिव्यांग पेंशन, गंभीर बीमारी सहायता, राशन वितरण, आवास योजना, भू-अर्जन मुआवजा, जन्म प्रमाण पत्र, नाली निर्माण, सड़क, पोषाहार भुगतान, चौकीदार नियुक्ति और मानदेय भुगतान समेत कई मामलों पर सुनवाई हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

मईया सम्मान योजना से जुड़े मामलों में कई महिलाओं ने नाम हटाए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने जांच कर पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का भरोसा दिया। अंचल कार्यालय से नकल नहीं मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को एक दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। दिव्यांग पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े मामलों में भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

और पढ़ें