स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुमका में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा और आपत्ति

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवधि में पात्र नागरिक नया नाम जोड़ने, संशोधन कराने या किसी त्रुटि के संबंध में आवेदन कर सकते हैं।

 

उपायुक्त ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1,117 बीएलओ के माध्यम से 9,88,228 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए और उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। अब तक 34.34 प्रतिशत मतदाताओं का स्वयं तथा 48.76 प्रतिशत का वंशज के आधार पर सत्यापन किया गया है। वहीं 1,502 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रपत्र जमा किए हैं।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1,29,649 मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं, जिनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और पूर्व से नामांकित मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी मतदाता को सूची में कोई त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है तो वह निर्धारित अवधि में संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

 

उन्होंने बताया कि 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही 25 अगस्त से 4 सितंबर तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम जांचने तथा आवश्यक होने पर समय रहते दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।

और पढ़ें