स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक, पांच सामुदायिक वन पट्टों को मिली स्वीकृति

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत प्राप्त सामुदायिक वन पट्टा के पांच आवेदनों की समीक्षा की गई। सभी आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में बताया गया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सभी पांच स्वीकृत सामुदायिक वन पट्टों के लाभुकों को पट्टा वितरित किया जाएगा। साथ ही लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र लाभुकों को व्यक्तिगत वन पट्टा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लंबित मामलों की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

बैठक के दौरान वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें