स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बासुकीनाथ श्रावणी मेला में एआई तकनीक से बिछड़े श्रद्धालु मिल रहे परिजनों से

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के दौरान बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक का उपयोग कर रहा है। इस तकनीक की मदद से मेला क्षेत्र में बिछड़े श्रद्धालुओं को तेजी से खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।

 

मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खोया-पाया शिविर स्थापित किए गए हैं। यदि कोई श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ जाता है, तो उसके परिजन शिविर में जाकर नाम, पता, उम्र, लिंग और फोटो जैसी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इन जानकारियों को खोया-पाया ऐप में अपलोड किया जाता है। इसके बाद सीसीटीवी नेटवर्क और एआई तकनीक की सहायता से संबंधित व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाकर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जाता है।

 

जिला प्रशासन के अनुसार पिछले सात दिनों में इस प्रणाली की मदद से बड़ी संख्या में बिछड़े श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिलाया गया है। खोज अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मेला क्षेत्र में लगी एलईडी स्क्रीन पर बिछड़े श्रद्धालुओं की तस्वीर, आवश्यक जानकारी और परिजनों की लोकेशन भी प्रदर्शित की जा रही है।

 

प्रशासन का कहना है कि पारंपरिक व्यवस्थाओं के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग से श्रावणी मेला अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जा रहा है। एआई आधारित यह पहल सुरक्षा, निगरानी और त्वरित सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

और पढ़ें