स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

भगैया में नया बुनकर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, 22 अगस्त तक आवेदन का मौका

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गोड्डा के भगैया में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर नए बुनकर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। हथकरघा एवं रेशम निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से हुआ। स्थानीय कार्यक्रम में करीब 60 बुनकरों और उद्यमियों ने भाग लिया।

 

नए प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से स्थानीय बुनकरों और इच्छुक उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और तसर एवं हथकरघा उत्पादों में मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बुनकरों के कौशल को बेहतर बनाने के साथ उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का लक्ष्य है।

 

कार्यक्रम में शामिल उद्यमियों ने कहा कि तसर और हथकरघा उत्पादों में मूल्य संवर्धन की काफी संभावनाएं हैं। बेहतर प्रशिक्षण मिलने से स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को नई पहचान और व्यापक बाजार मिल सकता है।

 

प्रशासन के अनुसार प्रशिक्षण केंद्र में इच्छुक उद्यमियों एवं बुनकरों को आधुनिक उत्पादन तकनीक और गुणवत्तापूर्ण कार्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन तसर क्रय-विक्रय संगठन, भगैया के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

 

प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भगैया स्थित तसर क्रय-विक्रय संगठन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें