स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

सहजकर्ता दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का दुसरा बैच संपन्न

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार कुंडहित में शनिवार को ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षक सोहराब अली एवं अजीत मुर्मू ने प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना पंचायतों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करना सहजकर्ता दलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजनाओं के चयन, ग्राम सभा की भूमिका, जनसहभागिता तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका ग्राम, स्वस्थ ग्राम, बाल हितैषी ग्राम, पर्याप्त जलयुक्त ग्राम, स्वच्छ एवं हरित ग्राम, आत्मनिर्भर एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना वाला ग्राम, सामाजिक न्याय एवं सुरक्षित ग्राम तथा महिला हितैषी ग्राम सहित नौ प्रमुख विषयों पर आधारित विकास योजनाओं के चयन एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, मनरेगा मेट, जेएसएलपीएस के कर्मियों सहित सहजकर्ता दल के नामित सदस्यों ने भाग लिया। फोटो : समापन के मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी

और पढ़ें