स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

नाला में धोबी महासंघ की कमेटी गठित, 23 अगस्त को होगा जिला अधिवेशन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: नाला स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नाला एवं कुंडहित प्रखंड के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नाला प्रखंड कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विश्वम्भर मंडल को अध्यक्ष, आनंद मंडल को सचिव, पंकज मंडल को कोषाध्यक्ष, विश्वजीत मंडल को उपाध्यक्ष तथा पूर्ण चन्द्र मंडल को संयुक्त सचिव चुना गया।

बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को एकजुट करने को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित नाला प्रखंड कमेटी की ओर से आने वाले दिनों में कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड कमेटी का गठन करने की बात कही गई। साथ ही 23 अगस्त को मिहिजाम में आयोजित होने वाले जिला अधिवेशन में जिले के सभी प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भाग लेने की अपील की गई।

जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य देशभर में बसे धोबी समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और समाज के हितों की रक्षा करना है।

बैठक में प्रसेनजीत मंडल, राधा विनोद मंडल, तारक नाथ मंडल, बामा पद मंडल, जगन्नाथ मंडल, उत्तम कुमार मंडल, स्वपन मंडल, गौरांग मंडल, पूर्व जिला परिषद भजहरि मंडल, जिला सचिव सुरेश रजक एवं जिला कोषाध्यक्ष बंशीधर रजक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

और पढ़ें