स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

एक रुपये में फसल बीमा, किसानों को योजना का लाभ लेने की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: कुंडहित अंचल सभागार कुंडहित में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ मौसम में किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि किसान मात्र एक रुपये की प्रीमियम राशि का भुगतान कर अगहनी धान एवं भदई मकई की फसल का बीमा करा सकते हैं और फसल क्षति होने पर बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में बताया गया कि फसल बीमा के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज तथा वंशावली की आवश्यकता होगी। किसान प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं पोर्टल पर जाकर फसल बीमा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

इस दौरान सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दें। साथ ही गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करते हुए मात्र एक रुपये की टोकन राशि प्रीमियम के रूप में जमा कराकर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे। अधिकारियों ने किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील की।

और पढ़ें