चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

VB-G RAM G अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के विस्तार, आजीविका के सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) अधिनियम को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित डीपीआरसी सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा सहित संबंधित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, कार्यान्वयन प्रक्रिया तथा विभिन्न स्तरों पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय आवश्यक है।

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, मास्टर प्रशिक्षक, बीपीओ, एई, जेई, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें