स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त ने फुल ड्रेस रिहर्सल का लिया जायजा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास यानी फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए समारोह स्थल की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे राज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद मार्च पास्ट और परेड का आयोजन होगा, जिसमें कुल 14 प्लाटून हिस्सा लेंगे।
पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने परेड, मार्च पास्ट, झंडोत्तोलन स्थल, मंच सहित समारोह स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध रहें।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति का पर्व है। समारोह का आयोजन पूरी गरिमा और व्यवस्थित तरीके से किया जाए और तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें