स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुमका में ड्रग तस्करी पर शिकंजा कसने की तैयारी, स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में बनेगा ड्रग-फ्री जोन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका में मादक पदार्थों की तस्करी और इसके बढ़ते दुरुपयोग पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की स्थिति, तस्करी नेटवर्क और रोकथाम की रणनीति की समीक्षा की गई।

बैठक में सक्रिय ड्रग नेटवर्क की पहचान कर उसके स्रोत, बिचौलियों और वितरण चैनलों तक पहुंचने तथा पूरे नेटवर्क को लक्षित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष जांच अभियान चलाने को कहा गया।

अवैध अफीम की खेती पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत कर अवैध खेती की पहचान और उसके विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

स्कूल और कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग-फ्री जोन के रूप में प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और स्वैच्छिक स्वास्थ्य जांच आयोजित करने के साथ जरूरतमंद छात्रों की काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए रेफरल व्यवस्था विकसित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा जेलों से संचालित होने वाले ड्रग नेटवर्क पर नियंत्रण और बंदियों की गतिविधियों की निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का जोर तस्करी पर कार्रवाई के साथ-साथ नशे की मांग कम करने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने पर भी रहेगा।

और पढ़ें