स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। आठ अगस्त से चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पैरेड का निरीक्षण किया।

 

पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास किया। इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया और सलामी मंच से पैरेड की सलामी ली। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण वाहन से पैरेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत के उपरांत राष्ट्रध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

 

समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशामक वाहन, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम और वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मैदान में आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश भी दिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने सार्जेंट मेजर एवं प्लाटून कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य समारोह में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी राष्ट्रध्वज फहराएंगे।

और पढ़ें