विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

 

जामताड़ा: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोलक बिहारी सेन के परिजन को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट किया गया।

 

उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीपीओ वसीम रजा, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू एवं थाना प्रभारी जामताड़ा रंजीत कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोलक बिहारी सेन के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी ठंडा वाला सेन को शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया।

 

अधिकारियों ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए त्याग, संघर्ष और योगदान को स्मरण किया गया। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके परिवारों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया।

 

मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

और पढ़ें