विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास संपन्न

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास संपन्न

 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फुल ड्रेस रिहर्सल एवं परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

आईआरबी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कुल 16 प्लाटून ने किया परेड का पूर्वाभ्यास।*

 

====================

 

*आज दिनांक 14.08.2026 को ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य, गरिमामय एवं सफल आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फुल ड्रेस रिहर्सल एवं परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।*

 

*फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल एवं अनुशासन के अनुरूप मार्च-पास्ट, सलामी एवं अन्य निर्धारित गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की तैयारियों, टुकड़ियों की अनुशासनबद्धता, ड्रेस, मार्चिंग एवं समन्वय का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।*

 

*निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का बेहतर एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।*

 

*उपायुक्त ने समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा समारोह स्थल पर आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।*

 

*सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने समारोह स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं संयम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया।*

 

*पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी जवानों एवं प्रतिभागियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन, एकरूपता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वच्छ एवं निर्धारित ड्रेस में सम्मिलित होने को कहा गया।*

 

*फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परेड की सलामी, मार्च-पास्ट, ध्वजारोहण की प्रक्रिया, मंच व्यवस्था, मुख्य अतिथि के आगमन एवं प्रस्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।*

 

*उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से समारोह स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित पास, बैठने हेतु गैलरी एवं झंडोत्तोलन स्थल के समीप मीडिया कवरेज के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था तथा मुख्य अतिथि के अभिभाषण से संबंधित तैयारियों को भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।*

 

*उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की स्मृति दिलाता है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे उत्साह, गरिमा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी की जा रही हैं।*

 

*फुल ड्रेस रिहर्सल में कुल 16 प्लाटून ने हिस्सा लिया। इसमें आईआरबी के जवानों की टुकड़ी, महिला एवं पुरुष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियां शामिल रहीं। सभी टुकड़ियों द्वारा पूरे अनुशासन एवं उत्साह के साथ परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।*

 

*विदित हो कि आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव द्वारा पूर्वाह्न 9:05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।*

 

*मौके पर उप विकास आयुक्त श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत, अपर समाहर्ता, गोड्डा श्री इन्दर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार लायक, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अभय कुमार झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री फैजान सरवर, नगर प्रशासक श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती मिश्रा टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार, सार्जेंट मेजर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।*

और पढ़ें