स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जामताड़ा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जामताड़ा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूह गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने सेक्सोफोन वादन की प्रस्तुति दी। जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स, आश्रम विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, सावित्री देवी डीएवी सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि आजादी वर्षों के संघर्ष, अनगिनत बलिदानों और करोड़ों भारतीयों की सामूहिक आकांक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी सार्थक होगी, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें