स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने नागरिकों से किया संवाद, रक्तदान और महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोक भवन, दुमका में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है और जनहित से जुड़े विषयों के लिए वे सदैव सुलभ हैं।

राज्यपाल ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही अंगदान जैसे मानवीय कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर काम कर रही हैं। संथाल परगना की महिलाओं की प्रतिभा और मेहनत को उचित अवसर तथा बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें और आगे बढ़ाया जा सकता है।

राज्यपाल ने झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और लोक संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने तथा उनकी कला को व्यापक मंच उपलब्ध कराने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने नागरिकों के अनुभव और सुझाव सुने तथा राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद किया।

इसके बाद राज्यपाल ने लोक भवन, दुमका से ड्रोन शो का अवलोकन किया

और पढ़ें