स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा, 22 अगस्त। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित साप्ताहिक हाट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भगवान श्रीराम, हनुमान जी, मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

मामले को लेकर समाजसेवी राजेंद्र मंडल, वासुदेव मंडल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अनूप राय समेत अन्य लोगों ने करमाटांड़ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 60/26 दर्ज कर बीएनएस धारा 196, 299 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अफरोज आलम के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के तहत आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

शिकायतकर्ताओं की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने के बाद क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें मौजूद सामग्री की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अब तक नहीं की गई है।

 

शांति बनाए रखने की अपील

 

घटना के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

वहीं, मामले में करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि प्राप्त वीडियो और दिए गए आवेदन के आलोक पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई है और आगे की जांच की जा रही है

और पढ़ें