नारायणपुर (जामताड़ा):गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर (पबिया) गांव के समीप अचानक कर से एक गाय टकरा गई इस घटना में गाय को चोट आई एवं कार भी क्षतिग्रस्त करना. घटना शनिवार शाम 5:00 के आसपास की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के चंद्रपुरा निवासी पारा शिक्षक अमित दुबे अपने पूरे परिवार के साथ तारापीठ पूजा करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान हाइवे पर धर्मपुर गांव के समीप अचानक कर के आगे गए आ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई वहीं सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट जाएं. कर में महिलाएं और बच्चे बच्चे अभी बैठी हुई थी गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन इस घटना में कर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि गाय को भी हल्की-फुलकी चोट आई है









