रांची: झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य एवं झामुमो के पूर्व देवघर जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की धर्मपत्नी के निधन पर नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सिमलगढ़ा स्थित मुर्मू के पैतृक आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिजनों के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने भी उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदना और साथ ही परिवार को संबल प्रदान करता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं दोहराईं।









