स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

कुंडहित में भाकपा अंचल परिषद की बैठक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

प्रतिनिधि, कुंडहित। रविवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यालय में अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अंचल पदाधिकारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया, जिला सचिव गौरवानी तथा अंचल सचिव गोपीनाथ मंडल उपस्थित थे।बैठक में देश एवं राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित नए खनिज कानून एवं अन्य नीतियों के विरोध में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 25 अगस्त से 31 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 25 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय में खाद-बीज सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर भाकपा लगातार संघर्ष करेगी।बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान गोपीनाथ मंडल, सुबोध मरांडी, सुरैया सोरेन, रागो हेम्ब्रम, रूपचंद बाउरी, अनिल हांसदा, जयदेव गोप, अभय बाउरी, साधन हांसदा, दीपक मरांडी, गुरुपद घोष, बाबन सिंह, ब्रजगोपाल घोष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़ें