स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

MMDR संशोधन विधेयक पर विशेष बैठक, झारखंड के हितों की रक्षा का संकल्प

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: सालबगान, फतेहपुर में MMDR संशोधन विधेयक, 2026 के प्रावधानों और झारखंड पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो की उपस्थिति में आयोजित बैठक में आमजनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

 

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था जल, जंगल, जमीन तथा समृद्ध खनिज संपदा से गहराई से जुड़ी है। राज्य की खनिज संपदा केवल राजस्व का साधन नहीं है, बल्कि यहां के लोगों, विशेषकर आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकार, आजीविका और भविष्य से भी इसका सीधा संबंध है।

 

बैठक में झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार को मजबूत बनाए रखने, स्थानीय समुदायों के हितों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकास की नीतियां बनाते समय जनहित और स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

 

बैठक के अंत में जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

और पढ़ें