स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

युवती का निजी अंतरंग वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने तथा निजी अंतरंग आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जामताड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं आईटी एक्ट की धारा 66(ई)/67(ए) के तहत कुंडहित थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी की पहचान कुंडहित थाना क्षेत्र के हल्दीडीह निवासी अभिजीत भंडारी, पिता विमल भंडारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुंडहित थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव की करीब 19 वर्षीय युवती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण किया और बाद में प्रेमिका के साथ निजी अंतरंग वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दिया।मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

फोटो : अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को जेल ले जाती पुलिस

और पढ़ें