जलालपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नूरी मस्जिद से निकला जुलूसे मुहम्मदी
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के जलालपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नूरी मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के संदेशों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने धार्मिक नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर हसमत अली खान, मोहन खान, सुलेमान खान, शेख तकदीर, आजाद खान और कादर खान समेत कई लोग मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।








