विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 40 से अधिक लोगों की सुनी गई समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 40 से अधिक लोगों की सुनी गई समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे 40 से अधिक आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी समाधान कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

 

जनता दरबार में आंगनवाड़ी चयन प्रक्रिया में अनियमितता, नियुक्ति पत्र में विलंब, चयन प्रक्रिया रद्द किए जाने, भूमि विवाद, जबरन कब्जा, आपसी बंटवारा, भू-अर्जन मुआवजा, बिजली कनेक्शन, म्यूटेशन, आपदा अनुदान और अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

 

आंगनवाड़ी चयन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया विभागीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

वहीं, सेवानिवृत्त कर्मी के देय लाभों के भुगतान में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर कर शीघ्र लाभ देने का निर्देश दिया गया। एसआईआर में नाम कटने की शिकायत पर भी नियमानुसार कार्रवाई कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने को कहा गया।

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

और पढ़ें