विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय नाला के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय नाला के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

निजाम खान

जामताड़ा। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, नाला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।

कक्षा IX-A से दीप पैतंडी, अमित माजी, जगन्नाथ माजी, रूपम मित्रा और रोहित मंडल ने सफलता हासिल की है। वहीं कक्षा IX-B से देव मंडल का भी चयन हुआ है। विद्यालय के अन्य चयनित विद्यार्थियों के साथ इन सभी की सफलता पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहपाठियों ने खुशी जताई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है।

प्रधानाध्यापक ने संवाददाता को बताया कि मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को झारखंड सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए काफी मददगार है। छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

और पढ़ें