विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से झारखंड में शोक की लहर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से झारखंड में शोक की लहर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

 

 

 

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। जनसेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

सुदिव्य कुमार ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार उन्हें एक अलग पहचान देता था। उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और संगठन के सक्रिय साथी को खो दिया है।

 

उनके असामयिक निधन को झारखंड और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। उक्त बातें झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा।

और पढ़ें