विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू के निधन की खबर सुनते ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे उनके आवास गिरिडीह, पीड़ीत परिजनों से की मुलाकात,बंधाया ढांढ़स

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू के निधन की खबर सुनते ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे उनके आवास गिरिडीह, पीड़ीत परिजनों से की मुलाकात,बंधाया ढांढ़स

निजाम खान

रांची। नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का 6 सितंबर 2026 की भोर गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो गिरिडीह पहुंचे और दिवंगत मंत्री के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा अध्यक्ष ने सुदिव्य कुमार के निधन को राज्य और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार उनके अनुज के समान थे और उनके असामयिक निधन से वे स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे झारखंड मंत्रिमंडल के ऊर्जावान मंत्री थे और जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा से उनका गहरा जुड़ाव रहा।

सुदिव्य कुमार 2019 में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा में उन्होंने लोक लेखा समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और प्रत्यायुक्त विधान समिति में सदस्य के रूप में कार्य किया। 2024 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

अध्यक्ष ने कहा कि विधायी कार्यों में उनकी रुचि और विकास कार्यों के प्रति उनकी सोच की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बता दे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आवास राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन ,संजय प्रसाद यादव, इरफान अंसारी भी पहुंचे और पीड़ीत परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।

और पढ़ें