SRNBS सर्विसेज फाउंडेशन में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को उपहार देकर जताया सम्मान
जामताड़ा स्थित SRNBS सर्विसेज फाउंडेशन परिसर में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के डायरेक्टर रवींद्र नाथ पंडित की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर रवींद्र नाथ पंडित, स्टेट हेड सुमन कुमार, सेंटर हेड मुन्नी पंडित सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों से मिले सम्मान और उपहार से शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंटर हेड मुन्नी पंडित ने कहा कि शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और सफलता की राह पर आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डायरेक्टर रवींद्र नाथ पंडित ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।
वहीं स्टेट हेड सुमन कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे संस्कार को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर हेड मुन्नी पंडित सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में ट्रेनर गुड़िया सोलंकी, नीरज कुमार बर्मन, विनय कुमार रजक, राजा मंडल, श्रुति कुमारी एवं राकेश मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में हुआ।








