पीएम श्री विद्यालय सुद्राक्षीपुर में मॉडल आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से छात्रों ने दिखाई ग्राम सभा की कार्यप्रणाली
जामताड़ा: कुंडहित के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुद्राक्षीपुर में गुरुवार को मॉडल आदर्श युवा ग्राम सभा (MYGS) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और पंचायत व्यवस्था में ग्राम सभा की भूमिका को दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, स्थानीय स्वशासन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुद्राक्षीपुर पंचायत की मुखिया चंपा सोरेन उपस्थित रहीं। इसके अलावा वार्ड सदस्यगण, जेईपीसी की ओर से वरुण मंडल तथा पीरामल फाउंडेशन के राहुल राठौर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष अरुण मंडल, सहायक शिक्षक जगन्नाथ बाउरी, समीर कुमार मंडल, सुब्रता घोष, मानस मंडल एवं देवब्रत मंडल सहित अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ विकसित करने का अवसर मिला। साथ ही ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।








