दुर्गा पूजा को लेकर कुंडहित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
जामताड़ा: आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कुंडहित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक की संयुक्त रूप से नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की एवं कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने अध्यक्षता की।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन को सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
साथ ही किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,सीआई अरूण कुमार यादव,प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल,पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल,बरूण मंडल,पूर्णिमा धर,बिपद खां,कुंदन गोस्वामी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।









