फ़तेहपुर मंदिर प्रांगण से लेकर फतेहपुर चौक होते हुए बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर स्वच्छता अभियान, समिति के सदस्यों ने पूरे बाजार की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश। शारदीय दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर फतेहपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पूरे बाजार में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से बाजार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
दुर्गा पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से पूजा समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और पूरे बाजार की सफाई की।
अभियान के दौरान बाजार की सड़कों, मंदिर प्रांगण तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति के सदस्यों ने मिलकर सफाई कार्य में अपना योगदान दिया और लोगों को यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक सुंदरता तभी बढ़ती है, जब धार्मिक स्थलों के साथ-साथ हमारा आसपास का वातावरण भी स्वच्छ और सुंदर हो।
इस पहल से समाज में आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है। कमिटी के महासचिव मनोज गोस्वामी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास का साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प ले, तो बाजार, गांव और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। समिति के सभी सदस्यों को इस सामाजिक प्रेरणा युक्त कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बाजार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी के लिए आवश्यक है। समिति की इस पहल को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा सकता है।
समिति के सचिव मिंटू रॉय ने कहा कि समाज के लिए प्रेरणादायक पहल हमारे गली मोहल्ले के लोगों के प्रती साफ सफाई रखने के लिए जताया आभार ।
ग्रामीण सह समिति के निगरानी सदस्य तिमिरमय सामंत ने कहा यह फतेहपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह स्वच्छता पहल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सामूहिक सहभागिता की भावना मजबूत करने का संदेश देती है। समिति के संरक्षक डॉ उत्तम पंडित ओर अजय मेहारिया ने संयुक्त रूप से अपनी उत्सुकता व्यक्त कर इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना के इस पावन अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से समिति के सदस्यों ने यह प्रेरणा दी कि पूजा-पाठ के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी आवश्यक है।
ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में यह काफी चर्चा का विषय है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों द्वारा सार्वजनिक प्रबुद्ध जनों के मंतव्य के बाद सराहनीय पहल से इस वर्ष महालया के दूसरे दिन से नवरात्रि पूजा प्रारंभ किया गया। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह संदेश सामने आया कि स्वच्छ बाजार, सुंदर वातावरण और सामूहिक सहयोग ही एक बेहतर समाज की पहचान है। मां दुर्गा के शुभ आगमन पर स्वच्छता और सेवा की यह भावना सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने, यही कामना है। उक्त अभियान में समिति के कोषाध्यक्ष सुनील मिर्धा सुखसागर मंडल , उत्तम मंडल युगल गोस्वामी, सिल्टू डॉ हरिहर मंडल, बिक्की मोदी,सुमन मंडल, सुरजीत चार ,आकाश सामंत, बासु मंडल,ओर समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का योगदान रहा।









