स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

20वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा टीम को तृतीय स्थान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

 

रिपोर्ट:निजाम खान

जामताड़ा: 20वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा जिले की बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 29 से 31 मई 2026 तक गांधी मैदान, जामताड़ा में आयोजित 20वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2026 में जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष, सचिव, खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

और पढ़ें