बाराघरिया से मोहनाबाक तक 11 केवीए लाइन में होगा मेंटेनेंस कार्य
नाला/जामताड़ा: नाला फीडर अंतर्गत 11 केवीए विद्युत लाइन में कल व्यापक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बाराघरिया से मोहनाबाक तक लाइन की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य मंखुश और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान लाइन की तकनीकी जांच, आवश्यक मरम्मत तथा सुरक्षा संबंधी कार्य संपन्न किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। विभाग ने सभी मिस्त्रियों एवं ऑपरेटरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया है। उक्त बातों की जानकारी बिजली विभाग के जेई मोहम्मद रफीक आलम के द्वारा दिया गया।








