विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

भव्य योग शिविर में पहुंचे भाजपा नेता मनोज गोस्वामी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भव्य योग शिविर में पहुंचे भाजपा नेता मनोज गोस्वामी

जामताड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग प्रतिष्ठान फतेहपुर एवं भाजपा फतेहपुर मंडल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।मौके पर भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। योग शिविर का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

और पढ़ें