विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम प्रभारी सह भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक उनका बलिदान दिवस मना रहे हैं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल ने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुकुमार सर्कल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष चंदन रावत ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, दुबराज मंडल, राजेंद्र राउत, मोहन शर्मा, आभा आर्या, रमेश पंडित, निर्मल सोरेन, प्रदीप राउत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें