विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जिलेभर में जागरूकता अभियान जारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जिलेभर में जागरूकता अभियान जारी

निजाम खान

जामताड़ा। निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी की रोकथाम तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से यह अभियान आगामी 26 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत हाट-बाजारों, विद्यालयों, चौक-चौराहों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक और बुकलेट के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संदेशपरक ऑडियो-वीडियो सामग्री का प्रसारण भी किया जा रहा है। इसके अलावा पोस्टर और पुस्तिकाओं के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के जरिए कलाकार नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित सभी वर्गों में नशामुक्ति के प्रति जनजागरण को मजबूत बनाना है।

और पढ़ें