विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

अल-नीनो प्रभाव को लेकर सभी विभाग तैयारियां पूरी करें : उप विकास आयुक्त

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

अल-नीनो प्रभाव को लेकर सभी विभाग तैयारियां पूरी करें : उप विकास आयुक्त

निजाम खान

जामताड़ा। उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षापात की स्थिति, बीज वितरण, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, एग्री क्लीनिक, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, अम्लीय मृदा सुधार, उर्वरक उपलब्धता, गोदाम निर्माण, सौर ऊर्जा संचालित मिनी कोल्ड रूम तथा फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कृषि सहित सभी संबद्ध विभागों को अल-नीनो प्रभाव को लेकर जारी अलर्ट के अनुरूप समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करना आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

बैठक में पशुपालन, मत्स्य एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र लाभुकों को ही लाभ देने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

और पढ़ें