विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में एसआईआर-2026 की निगरानी के लिए वरीय व नोडल पदाधिकारी नामित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में एसआईआर-2026 की निगरानी के लिए वरीय व नोडल पदाधिकारी नामित

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के सफल संचालन और बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा वॉलंटियरों के कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर वरीय और नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये पदाधिकारी 30 जून से 7 अक्टूबर 2026 तक एसआईआर से जुड़े कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे।

 

निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पहली बैठक आयोजित होगी, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी को देखते हुए 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा तथा 08 नाला विधानसभा क्षेत्र के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।

 

प्रखंड स्तर पर नारायणपुर के लिए चार्ल्स हेंब्रम, करमाटांड़ के लिए लव कुमार, जामताड़ा के लिए विकेश कुणाल प्रजापति, फतेहपुर के लिए पंकज कुमार रवि, कुंडहित के लिए सत्यप्रकाश तथा नाला के लिए मुकेश कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण, बीएलओ-बीएलए बैठक में भागीदारी तथा एसआईआर-2026 से जुड़े कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

और पढ़ें