विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 285 से अधिक शिक्षकों का वेतन स्थगित करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 285 से अधिक शिक्षकों का वेतन स्थगित करने के निर्देश

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला शिक्षा प्रदर्शन, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधार एवं अपार आईडी निर्माण तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कई मानकों पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मई और जून 2026 में अनुपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले 285 से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने तथा उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। वहीं 49 विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति शून्य पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों से भी जवाब-तलब करने को कहा गया।

उपायुक्त ने सभी शिक्षकों का वेतन बायोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर भुगतान करने, ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने तथा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, संगीत और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। बैठक में अपार आईडी, आधार कार्ड, प्रशिक्षण, सिलेबस अपडेट और विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

और पढ़ें