विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में 12,083 छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण को मंजूरी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में 12,083 छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण को मंजूरी

जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय साइकिल वितरण, अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न वर्गों के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

बैठक में प्रखंडवार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या की समीक्षा की गई। प्रखंड स्तरीय समितियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत 5,972 छात्र और 6,111 छात्राओं सहित कुल 12,083 विद्यार्थियों को योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

बैठक के दौरान साइकिल वितरण योजना की पात्रता और चयन प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि विद्यालय स्तर पर आवेदन का सत्यापन कर सूची तैयार की जाती है, जिसके बाद विभिन्न स्तरों पर जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव जिला समिति के समक्ष रखा जाता है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को योजना के सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा पात्र विद्यार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एपीओ रश्मि एक्का तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें