विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण तथा उनके डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एईआरओ को प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने को कहा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाने और प्रत्येक परिवार से गणना प्रपत्र भरवाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मतदान केंद्रवार नामित वोलंटियर्स द्वारा बीएलओ को दिए जा रहे सहयोग की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ शिक्षकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सतत निगरानी, बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर भी बल दिया।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी तथा निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें