विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

जामताड़ा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और रखरखाव सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में संधारित अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आयोग के निर्धारित प्रावधानों के तहत नियमित रूप से वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस के बाहरी हिस्से तथा प्रत्येक तीन माह पर अंदरूनी हिस्से का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें