विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत 09-जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ तथा सभी बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे।

बैठक में उन मतदान केंद्रों की विशेष समीक्षा की गई, जहां निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को अभियान में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन शाम फील्ड कार्य समाप्त होने के बाद बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलओ ऐप में दर्ज वितरण संबंधी आंकड़ों का सत्यापन किया जाए। साथ ही प्राप्त गणना प्रपत्रों की सूचनाओं की सावधानीपूर्वक जांच कर उनका व्यवस्थित अभिलेख संधारित करने और अगले दिन की कार्ययोजना पहले से तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा एएसडीडी मार्किंग, अप्रशिक्षित बीएलओ से जुड़े मामलों की समीक्षा तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए। शहरी निकाय क्षेत्र के मतदान केंद्रों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त एईआरओ को बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ नियमित समीक्षा और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया।

और पढ़ें