विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नाला विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नाला विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सोमवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड स्थित धसनिया और तम्बाजोर के मतदान केंद्र संख्या 63 एवं 64 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 63 पर बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएलओ ने बताया कि उन्हें शिक्षक की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस पर संबंधित शिक्षक को तत्काल दूरभाष पर बुलाकर एसआईआर कार्य में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया गया। स्पष्ट किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्वों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन की धीमी प्रगति पर भी चिंता जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बताया कि जिले में 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जा रहा है। इसके बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां ली जाएंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

और पढ़ें