विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मिहिजाम में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 82 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मिहिजाम में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 82 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

जामताड़ा। परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को मिहिजाम नगर परिषद में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन कुल 154 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।

सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जांच और सत्यापन किया गया। इसके बाद आयोजित लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में सफल 82 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। वहीं 48 आवेदक टेस्ट में असफल रहे, जबकि 24 आवेदक अनुपस्थित रहे। शिविर में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी की।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मिहिजाम में यह विशेष शिविर दूसरे दिन भी जारी रहेगा। शिविर के दौरान नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और टेस्ट में सफल होने वाले पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरल और सुलभ तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें